अजब गजब मामला: 2 बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का खुमार… UP के रहने वाले शादीशुदा युवक को दे बैठी दिल… थाने पहुंचकर करने लगे शादी करवाने की जिद, सोशल मीडिया से शुरू हुई लव-स्टोरी

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। जिसके बाद प्यार और अब बात शादी तक पहुंच गई है। पति और परिजन मानिकपुर चौकी पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज किया। जहां चौकी में भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने और शादी करने के लिए जीद करने लगे। युवती का पति हाथ पांव जोड़ता रहा। लेकिन उसकी पत्नी और आशिक दोनों नहीं माने।

बता दें कि महिला दो बच्चों की मां है और पति समेत दोनों बच्चों को छोड़कर अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं युवती का आशिक भी दो बच्चों का पिता है। पत्नी भी घर छोड़ने को तैयार है। ऐसे में दोनों परिवार टूटने की कगार पर हैं। युवती से जब उसके पति ने पूछा की क्या उसके साथ मारपीट करता है, शराब पीता है, प्रताड़ित करता है तो उसने नहीं कहा। लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही कि वो दूसरे युवक से प्यार करती है और उससे ही शादी करेगी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि युवती के पति के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद 155 की कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि युवती जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने कोरबा में रहने वाले एक युवक से विवाह हुआ था। जहां शादी के बाद दो बच्चे भी हुए और परिवार सुख में जीवन जी रहा था।

इस दौरान युवती का मोबाइल के जरिए किसी दूसरे युवक से संपर्क हो गया और पहले दोस्ती की और फिर दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी तक जा पहुंची है। युवती की उम्र 27 साल बताई जा रही है। वहीं उसके आशिक की उम्र 28 साल है। युवक यूपी का रहने वाला है। कोरबा में किराया के मकान पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...