दुर्ग कलेक्टर IAS अभिजीत सिंह ने सुशासन तिहार का किया निरिक्षण: खुर्सीपार मिनी स्टेडियम की हालत देख हुए नाराज… DM के आदेश पर संयुक्त जांच समिति गठित; 15 दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट

भिलाई। दुर्ग कलेक्टर ने गुरुवार को नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सुशासन तिहार, खार्सीपार मिनी स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। आज नगर निगम भिलाई क्षेत्र में दुर्ग जिलाधीश अभिजीत सिंह निरीक्षण करने पहुंचे, सर्वप्रथम उनके द्वारा सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की, किस प्रकार के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। लोगों की प्रमुख रूप से क्या आवश्यकता है, क्या मांग है, किस प्रकार के आवेदन ज्यादा आ रहे हैं, इस सब के बारे में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त किये।

इस दौरान सुपेला निवासी शांति बाई साहू शिकायत करने आई थी की उनके घर में पानी एवं सफाई की समस्या है। तुरंत कर्मचारियों को भेज करके निराकरण करवाया गया, न्यू खुर्सीपार निवासी ध्रुव सिंह की शिकायत थी खाते में पेंशन नहीं आ रहा है पता किया गया तो इंडियन बैंक में पेंशन जा रहा है उन्हें मालूम नहीं था। तत्पश्चात खुर्सीपार मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करने करने गए। स्टेडियम के नीचे 2007 से बनी हुई दुकाने है उसे किस प्रकार से वर्तमान स्थिति में मूल्यांकन करके उपयोगी बनाया जाए इस पर चर्चा किये। इसके बाद खुर्सीपार में निर्मित इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण करने गए।

स्टेडियम का निर्माण लोक कर्म विभाग दुर्ग द्वारा किया गया था। निर्माण उपरांत खेल विभाग दुर्ग के अधिपत्य में दे दिया गया था। वर्तमान में स्टेडियम की स्थिति देखकर के नाराजगी व्यक्त किये उन्होंने कहा कि इतने अच्छे प्राइम लोकेशन पर निर्मित स्टेडियम में से खिड़की दरवाजे, खेल सामग्री, विद्युतीकरण सामग्री चोरी हो गया किसी को पता नहीं चला। जबकि स्टेडियम से 500 मीटर दूरी पर खुर्सीपार पुलिस थाना है। उन्होंने खेल अधिकारी से पूछा खेल विभाग द्वारा इसे नगर निगम को हैंडोवर क्यों नहीं किया गया।

जिलाधीश के आदेश पर तुरंत एक संयुक्त जांच समिति गठित किया गया है। जिसके द्वारा किन-किन संपत्तियों का नुकसान हुआ है उसका वास्तविक अवलोकन किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग दुर्ग से कार्यपाली अभियंता एवं सहायक अभियंता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग से उपसंचालक एवं खेल अधिकारी, थाना छावनी के थाना प्रभारी, नगर निगम भिलाई के जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता नुकसान का वास्तविक आकलन करके 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...