आचार संहिता लगने से पहले एक्शन में BSP का इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट… 35 से ज्यादा जगहों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पुलिस फोर्स था तैनात

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाए, एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध सेक्टर-04, A Market में बड़ी कार्रवाई की गई है। 35 से अधिक अवैध निर्माण जेसीबी की मदद से तोड़े गए और हटाए गए है। मौके पर भट्टी थाना पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रही। संपदा न्यायलय के आदेश पर कार्रवाई संपन्न हुई। इन अवैध कब्जेधारियों द्वारा सेक्टर-04, बाजार में सड़क के दोनो और अवैध निर्माण कर सड़क जाम की स्थिति निर्मित कर दी थी जिसके कारण सड़क दुर्घटना होने की स्थिति हो गया था।

नागरिकों का जाम के वजह से गाड़ी निकालना मुश्किल हो गया था। भिलाई के मुख्य मार्केट होने के वजह से यहां हमेशा भीड़ भाड़ रहता है। मार्केट में कई झोपड़पट्टी बना दिया गया था। सबको हटाया गया। कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में कब्जेधारी इक्ट्ठे हो गए थे। कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण, ठेले, गुमटी लगाकर किराया पर भी चलाया जा रहा था।

नागरिकों की शिकायत तथा संपदा न्यायलय के आदेश के उपरांत कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान एनफोर्समेंट विभाग, पीएचडी के अधिकारी तथा कर्मचारी गण, इंस्पेक्टर्स, भट्टी थाना पुलिस जवान सहित प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड महिला गार्ड सहित उपस्थित थे ।प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों, भूमाफियाओं और दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...