सौगातों से भरा होगा दुर्ग निगम का बजट: किराये में रहने वाले लोगों के लिए अलग से आवास योजना…बेरोजगारों के लिए शुरू होगी महापौर गुमटी योजना, और भी बहुत कुछ, MIC में लगी मुहर, अब इस तारीख को पेश करेंगे बजट

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग का बजट 29 मार्च को पेश होगा। उससे पहले आज मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। जिसमें बजट को लेकर गहन चर्चा हुई। मेयर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी व सभापति राजेश यादव की मौजूदगी में एमआईसी मेयर इन कॉउंसिल में जनहित के मुद्दों से जुड़ी ज्यादातर योजनाएं है। 29 मार्च को सामान्य सभा की बैठक की जाएगी। जहां बजट पेश किया जाएगा। निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं पर राशि खर्च की जाएगी।
आज बैठक में पुरखा के सुरखा योजना में वृक्ष प्रत्येक घर मे लगाया जाना है। शासकीय जमीन का संरक्षण दिव्यांगों की शादी के लिए भवन आरक्षण, महापौर गुमटी योजना, किरायेदार के लिए प्रथक आवास योजना, तालाबों का सौंदर्यकरण समेत अन्य विषय शामिल है। बैठक में मौजूद वित्त विभाग दीपक साहू, लोक कर्म विभाग अब्दुल गनी, राजस्व एवं बाजार विभाग ऋषभ जैन, जलकार्य विभाग संजय कोहले, सामान्य प्रशासन विभाग जयश्री जोशी, विद्युत विभाग भोला महोविया, महिला बाल विकास विभाग सुश्री जमुना साहू, पर्यावरण विभाग सत्यवती वर्मा, स्वास्थ्य विभाग हमीद खोखर, शिक्षा एवं खेलकुद विभाग मनदीप सिंह भाटिया, सांस्कृतिक विभाग अनूप चंदनिया, शंकर ठाकुर के अलावा कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,लेखाधिकारी राज कमल बोरकर,सचिव शरद रत्नाकर,जावेद अली, स्टोनो मनोहर साहू,थान सिंह यादव,वीरेंद्र ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...