BJP वाला सांड: Gujarat में अशोक गहलोत की चुनावी सभा के बिच घुस गया सांड…मुख्यमंत्री ने कहा- डिस्टर्ब करने के लिए BJP ने भेजा है…Video देख हो जाएंगे लोटपोट; देखिये

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे है। गहलोत की चुनावी सभा में अचानक एक सांड घुस गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी दौरान सांड घुसने से सभा में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अशोक गहलोत ने लोगों को इधर-उधर न भागने की अपील की। इसके साथ ही लगे हाथ उन्होंने BJP को घेरे में ले लिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैं बचपन से देख रहा हूं कि जब भी कभी कांग्रेस की मीटिंग होती है, तब भाजपा के लोग गायों और सांडों को डिस्टर्ब करने के लिए भेज देते हैं। वीडियो को देख लोग हस-हस के लोटपोट हो रहे है।

देखिये वीडियो :-

अमर उजाला के एक रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।वीडियो में दिख रहा है कि गहलोत सभी को कह रहे हैं कि आप इधर-उधर मत भागिये। सांड को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कार्यकर्ता निकाल देंगे। उसके बाद सांड को सभा से बाहर निकाला गया।

वीडियो गुजरात की किस चुनावी सभा की है, इसको लेकर पुष्टि नहीं हुई है। जब सांड घुसा तो गहलोत राजस्थान की योजनाओं के बारे में बता रहे थे। बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को गुजरात चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया है। गहलोत को कांग्रेस पहले भी गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी दे चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...