IPS के फार्म हाउस में लटका मिला मैनेजर का शव: पुलिस जांच में जुटी, 10 साल पहले भी केयरटेकर की हुई थी गला रेतकर हत्या

IPS के फार्म हाउस में लटका मिला मैनेजर का शव

नई दिल्ली। लखनऊ में डीजी होमगार्ड बीके मौर्य के फार्म हाउस में मैनेजर का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतक का नाम विजय मौर्य था। वह 10 साल से फार्म हाउस में नौकरी कर रहा था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। 50 बीघा में बने इस फार्म हाउस में 10 साल पहले भी एक केयरटेकर की गला रेतकर हत्या हुई थी। घटना जिले के माल थाना क्षेत्र की है।

28 साल के विजय का शव फार्म हाउस में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। सबसे पहले गांव के लोगों ने शव देखा तो परिजन और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली है। हालांकि उसमें क्या लिखा है, पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

10 सालों से कर रहा था फार्म हाउस में काम
विजय शादीशुदा था। वह फार्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर गुलौली गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में ही विजय अपने 5 दोस्तों के साथ ससपन गांव गया था। आखिरी बार गांव के लोगों ने उसे वहीं पर देखा था।

पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग का मामला
माल थाने के SHO प्रवीण कुमार ने बताया कि विजय की मौत का मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उसका किसी महिला से अफेयर था। पोस्टमॉर्टम में गला कसने से मौत होने यानी सुसाइड करने की पुष्टि हुई है। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं है। परिजन ने अभी मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।

परिजन बोले-हत्या कर शव लटकाया
हालांकि विजय के परिजन का कहना है कि हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया। विजय अपने 7 भाइयों में चौथे नंबर का था। मां रामकली और पत्नी प्रीति मौर्य इंडिया प्लान की कार्यकर्ता हैं। विजय की 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी तनिष्का 6 साल और छोटी बेटी 8 महीने की है।

20 साल पहले IPS ने खरीदा था फार्म हाउस
अटारी और सुरतीखेड़ा गांव के बीच IPS का फार्म हाउस है। बीके मौर्य ने करीब 20 साल पहले 50 बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें बीके मौर्य के पिता खेती करवाते थे। 10 साल से विजय फार्म की देखरेख कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले भी विजय को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि इसके बारे में पुलिस या परिवार के लोगों से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

10 साल पहले हुई हत्या का सुराग नहीं मिला
घटना की सूचना पर IPS बीके मौर्य भी फार्म हाउस पहुंचे। डीजी ने बताया- 10 साल पहले मेरे फार्म हाउस की देखरेख कर रहे अशोक कुमार मौर्य की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी तक हत्या का सुराग नहीं मिला। अब विजय की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। इस घटना का खुलासा होना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों से मिले मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा की। मोदी के दस साल के काम...

CG – आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ी:...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में दाखिले की तारीख बढ़ा दी है। इस संदर्भ...

आ गई कांग्रेस की लिस्ट: रायबरेली से राहुल गांधी...

डेस्क। कांग्रेस ने रायबरेली लोकसभा सीट और अमेठी लोकसभा सीटों को लेकर अपना फैसला ले लिया है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और गांधी परिवार...

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

ट्रेंडिंग