दरिंदों के लिए समाज में कोई जगह नहीं, 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर

रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. यह केवल अपराध नहीं बल्कि समाज और मानवता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 9 साल की बच्ची के दुष्कर्म के मामले में अब आरोपी के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी है.

रायपुर महापौर मीनल चौबे को जैसे ही इस पूरे मामले की सूचना प्राप्त हुई तो उसी दिन बिना एक क्षण गंवाए तत्काल एक्शन मोड में आते हुए महापौर स्वयं संबंधित आरोपी की दुकान पर पहुंची और नगर निगम रायपुर की ओर से अवैध निर्माण पर मौके पर ही नोटिस चस्पा कराया गया. यह केवल नोटिस नहीं बल्कि कानून का सीधा संदेश है कि अपराधियों के लिए अब कोई ढाल नहीं बचेगी.

मौके पर उपस्थित अधिकारियों को महापौर ने अंतिम और स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि आरोपी से जुड़े अवैध निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार तुरंत कठोर और निष्कर्ष तक पहुंचने वाली कार्रवाई की जाए.

‘दरिंदों के लिए समाज में कोई जगह नहीं’
महापौर मीनल चौबे ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा- ‘मासूम बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. ऐसे दरिंदों के लिए न समाज में जगह है और न ही प्रशासन में कोई रहम.’ नगर निगम स्तर पर जो भी वैधानिक कार्रवाई बनती है, उसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. प्रशासन इस पूरे मामले में सख्ती, संवेदनशीलता और जीरो-टॉलरेंस नीति के साथ कार्य कर रहा है. इस कठिन समय में महापौर ने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...