सुपेला संडे मार्केट में चला बुलडोजर, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने हटाया अतिक्रमण

भिलाई। दुर्ग शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भिलाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह सुपेला संडे मार्केट में बेजा कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू की गई, जिसमें निगम का पूरा अमला और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

विरोध की आशंका को देखते हुए सुपेला, छावनी, खुर्सीपार, सेक्टर-6 कोतवाली और जामुल थाने की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। महिला पुलिस बल भी कार्रवाई में शामिल रहा। कार्रवाई से पहले ही शनिवार देर रात सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी। निगम प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। रात के समय पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके में गश्त कर दुकानदारों को कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। इसके बावजूद सुबह दुकानदारों को इसकी पूरी भनक नहीं लग सकी और निगम की टीम ने तय समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

सुबह 6 बजे से जारी है कार्रवाई

नगर निगम की टीम सुबह 6 बजे जैसे ही निगम की टीम मौके पर पहुंची, अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी भी दुकानदार ने विरोध करने की हिम्मत नहीं की। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। निगम प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। रात के समय पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके में गश्त कर दुकानदारों को कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। इसके बावजूद सुबह दुकानदारों को इसकी पूरी भनक नहीं लग सकी और निगम की टीम ने तय समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...