CG – मंत्रालय-PHQ के पास चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक के बाद एक की 12 राउंड फायरिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस मुख्यालय व मंत्रालय के पास एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने एक के बाद एक 12 फाउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुन पीएचक्यू में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और गोली चलाने वाले जवान को हिरासत में लिया गया। जवान का नाम राकेश यादव है। हालांकि ये गोली क्यों चलायी गयी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। अच्छी बात ये रही कि इस फायरिंग में अच्छी बात ये रही कि घटना के दौरान किसी को गोली नहीं लगी।

जानकारी के मुताबिक, घटना राखी थाना क्षेत्र के पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) की है। आज सुबह करीब छह बजे के आसपास मंत्रालय-पीएचक्यू की सुरक्षा में लगे जवान राकेश यादव की इंसास रायफल से 12 राउंड फायरिंग हो गई। गोलियों की आवाज जैसे ही पीएचक्यू में सुनाई दी तो अन्य सुरक्षाकर्मी हड़बड़ा गए और तत्काल मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग करने वाले जवान को हिरासत में लिया और उसके हाथ से रायफल भी जब्त की। एसएसपी ने बताया कि एक्सीडेंटल फायरिंग की सूचना मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...