PM मोदी के लिए चरणदस महंत के फिर बिगड़े बोल: नेता प्रतिपक्ष ने इस बार प्रधानमंत्री को बताया “डिफाल्टर”… कल ही बस्तर में PM ने किया था पलटवार

  • छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें डिफॉल्टर मानती है: महंत
  • हेट स्पीच मामले में चुनाव आयोग के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत रही 5-6 सीट: महंत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष द्वारा PM मोदी के खिलाफ हेट स्पीच का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चरण दास महंत के फिर से बोल बिगड़ गए है। इस बार उन्होंने PM मोदी को डिफाल्टर बताया है। आपको बता दें, कल ही PM मोदी बस्तर दौरे पर थे तब उन्होंने महंत द्वारा दिए गए “सिर फोड़ने” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि, मैं इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं हूँ। महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल के नामांकन रैली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।

महंत का विवादित बयान का VIDEO

चुनाव आयोग के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR
भाजपा ने भी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। इस बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर राजनीति हुई और आखिरकार महंत को अपने बचाव में बयान जारी करना पड़ा फिर भी राजनांदगांव में दिए गए उस बयान के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह केस भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर दर्ज किया गया है। आज सक्ती जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को डिफॉल्टर बता दिया है।

PM मोदी ने कल बस्तर में क्या कहा? देखिए Video

छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें डिफॉल्टर मानती है: महंत
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने पीएम मोदी को डिफॉल्टर करार दिया और कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं। चाहे लोगों को रोजगार देने की बात हो या लोगों को 15 लाख रुपये देने की बात हो। छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें डिफॉल्टर मानती है। इसलिए हम डिफॉल्टर के बारे में बात नहीं करते।

महंत के इस बयान से हुआ था विवाद… देखिए Video

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत रही 5-6 सीट: महंत
आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए चरण दास महंत ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि, इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 5 से 6 सीटों में जीत दर्ज करते हुए नजर आ रही है। हम भाजपा जैसे झूठ नहीं बोलते की 11 की 11 सीट हम जीत जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि, आने वाले समय ये आकड़ें 9 से 10 भी हो साकेत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...