बंपर नौकरियां: विभिन्न पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने निकाले 4500 पद… 12वीं पास युवा चार जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन… इतनी होगी सैलरी

रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में तथा अधिनस्थ कार्यालयों में विभिन्न पदों के कर्मचारियों की भर्ती करता है। आयोग ने संयुक्त हायर सेकेण्डरी स्तरीय परीक्षा 2022 आयोजित कर निम्न श्रेणी लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लगभग 4500 पद निकाले हैं। ऐसे आवेदक आवेदन कर सकते है जिनकी शैक्षणिक योग्यता 04 जनवरी 2023 की तिथि में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उर्त्तीण हो, 01 जनवरी 2023 को आयु 18 से 27 वर्ष हो एवं शासन के नियमानुसार अन्य पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनूसचित जनजाति, शारीरिक विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, केन्द्र सरकार कार्मिक, विधवा, परित्यकता को आयु सीमा में छूट होगी। एग्जाम के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे। इन पदों के लिए चार जनवरी तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में निम्न श्रेणी लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेरोजगार युवक आयोग की इस परीक्षा में शामिल होकर आकर्षक केंद्रीय वेतनमान पर नौकरी पा सकते हैं।

आयु सीमा में एससी-एसटी समेत आरक्षित वर्ग को मिलेगी छूट
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के लिए युवाओं की उम्र एक जनवरी 2022 को 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। लेकिन, एसटी एससी समेत कई विशेष वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार कर जमा कर सकेंगे फार्म
भर्ती के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 4 जनवरी 2023 की स्थिति में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। परीक्षा से संबंधित सभी तरह की जानकारी आयोग की वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए तय किया गया है। लेकिन एसटी-एससी, शारीरिक विकलांग और पूर्व सैनिकों को परीक्षा शुल्क से छूट रहेगी। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट-क्रेडिट कार्ड के साथ ही ऑनलाइन सिस्टम से किया जा सकता है। परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सतना और छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई शहर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

युवाओं को मिलेगा केंद्रीय वेतनमान
कर्मचारी चयन आयोग भर्ती 2022 में सैलरी Level–1(Rs.18,000 to 56,900) Level-3 (Rs. 21,700-69,100) के हिसाब से सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...