CG जॉब्स: मेडिकल कालेज व शासकीय चिकित्सालय में होगी बंपर भर्तियां … भृत्य, वार्ड बॉय से लेकर इन पदों पर होगी भर्ती… वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय में 300 पदों पर भर्ती होने वाली है। मेकाज प्रबंधन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दी है। सभी स्वीकृत पद तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के है। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही मेकाज प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

जानकारी के अनुसार स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कालेज व स्व. महेंद्र कर्मा स्मृति शासकीय चिकित्सालय के 300 पदों पर भर्ती हेतु मेकाज प्रबंधन ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था। वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर अब जा कर स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदो पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

जिन पदों पर भर्ती की जानी हैं उनमें भृत्य, वार्ड बॉय,स्वीपर,पम्प अटेंडेंट, नाई, चौकीदार, हेड कुक,लैब अटेंडेंट,स्टाफ नर्स,ओटी टेक्नीशियन,रेडियोग्राफर,लैब टेक्नीशियन,मल्टी टॉस्क वर्कर के 123 रिक्त पदों मेडिको सोशल वर्कर के कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...