CG – घर में मिली महिला की जली हुई लाश… हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में घर में 23 साल की महिला की जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका का नाम गीतेश्वरी साहू पति चंद्रकांत साहू निवासी टेकापार है। जब घर में उनका पति आया तो देखा कि घर बंद है। तब दीवार फांद कर देखा तो उनकी पत्नी जली हालात में मिली। उन्होंने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। महिला खुद आग लगाकर आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर आग लगाई है, यह कह पाना मुश्किल है। महिला के शरीर पर मिट्टीतेल डला हुआ हैं। पूरी घटना बालोद के ग्राम टेकापार की है। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घर के सीढ़ी के बगल चूल्हे के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के शरीर का अधिकांश हिस्सा जल गया, जिसके कारण उसकी पहचान नही हो पा रही थी। फिर बाद में परिजनों ने उसकी पहचान गीतेश्वरी के रूप में की। बताया जा रहा है कि, महिला का एक माह पहले ही हुआ प्रसव था। प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। मृतका की मानसिक स्थिति भी ठीक नही थी। आशंका जताई जा रही की महिला ने खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। फिलहाल बालोद पुलिस मर्ग कायमकर आगे की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version