त्रिपुरा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी… ये 40 नाम शामिल… छत्तीसगढ़ से एक भी नाम नहीं

रायपुर। त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, लॉकेट चटर्जी, मिथुन चक्रवर्ती का नाम स्टार प्रचारको में शामिल है. लकिन छत्तीसगढ़ से एक भी नेता का उस लिस्ट में नाम नहीं है।

भाजपा ने त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है.

Exit mobile version