राजनांदगाव के पास भीषण सड़क हादसा: लकड़ी से भरी ट्रेक्टर से टकराई बस… कई यात्री घायल… उज्जैन से लौट रहे भिलाई के भाजयुमो नेता ने अपने साथियों के साथ यात्रियों की बचाई जान

भिलाई। जिले से 19 किलोमीटर दूर एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें यात्री बस लकड़ी से भरी ट्रेक्टर से टकरा गई। अमरावती से रायपुर जा रही बस क साथ यह हादसा हुआ है। इस हादसे में बहुत सारे यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर कंडक्टर की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। उज्जैन महाकाल दर्शन से लोट रहे भिलाई के भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल परिहार और उनके साथी अमन मिश्रा, हिमांशु साहू मिहिप, कैलाश सिंह ने यात्रियों को बस से निकालने में मदद की।

उन्होंने बताया कि, हम उज्जैन से वापस आ रहे थे। राजनांदगाव से करीब 19 KM पहले कोहका गाँव के पास हमने देखा कि, एक बस खड़ी है काफ़ी लोग चिल्ला रहे थे अंदर फसे हुए है। मैंने आपने साथियों के साथ बस के अंदर जाकर सबको बाहर निकाला। ड्राइवर कंडक्टर की हालत निकलने लायक़ नहीं थी बाक़ी सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया साथ ही एम्बुलेंस और पुलिस को फ़ोन करके बुलाया गया। हम आशा करते है महाकाल के कृपा से सब जल्द स्वस्थ हो जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...

प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...