छत्तीसगढ़ में गर्मी से त्राहि त्राहि, दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म; कलेक्ट्रेट जनदर्शन पहुंचे MLA वोरा, गर्मी से राहत दिलवाने हुई चर्चा; जानिए अन्य जिलों का हाल, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

  • MLA अरुण वोरा ने कहा- राशन दुकानों व स्कूलों के समय में परिवर्तन बच्चों व बुजुर्गो को गर्मी से बचाव आवश्यक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी ने अपनी तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। दुर्ग शहर सहित कई इलाको में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। दुर्ग में तापमान 41 डिग्री से ज्यादा है। गर्मी ने अभी से ही अपने इरादे जता दिए है। मौसम विभाग ने सलाह दिए है कि आने वाले समय में गर्मी और बढ़ेगी। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के वार्ड दौरे के दरम्यान जनता द्वारा शिकायत की गई कि बच्चो के स्कूलो व राशन दुकान के समय में परिवर्तन किया जाए। जिससे बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चे बस व अन्य साधनो से स्कूल पहुंचने एवं स्कूल में बिजली से चलने वाले पंखा-कूलर भी काम करना बंद कर दिया है।

जिससे बच्चो के स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर पड़ रहा है एवं राशन दुकानों में महिलाओं व बुजुर्गो को राशन तौलने वाली मशीनों का सर्वर डाउन होने से राशन लेने के लिए लंबे समय तक इतंजार करना पड़ रहा है। राशन दुकानों में पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चक्कर एवं घबराहट जैसे समस्या से जूझना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में जनदर्शन के दौरान पहुंचकर गर्मी से राहत दिलवाने विधायक वोरा ने कलेक्टर से चर्चा कर स्कूलों एवं राशन दुकानों के समय में तत्काल परिवर्तन के लिए कहा। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य शंकर ठाकुर, राजेश शर्मा, राकेश साहू, प्रकाश गीते आदि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ का कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश के सभी संभागों मे विशेष परिवर्तन नहीं हुए. छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक और बाकि संभागो मे तापमान सामान्य रहा है छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमानों की बात की जाए तो प्रदेश के रायपुर संभाग में तापमान में गिरावट व सरगुजा संभाग में वृद्धि और बाकि संभागों मे विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के सरगुजा संभाग मे सामान्य से उल्लेखनीय अधिक, बिलासपुर संभाग में सामान्य से अधिक और बाकि संभागों मे तापमान सामान्य रहा है।

दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म
छत्तीसगढ़ में रोजाना तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में रविवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान, दुर्ग में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान, बलौदाबाजार में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, मुंगेली में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, बिलासपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। रायपुर मौसम विभाग ने अगले महीने 45 -46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है।

पिछले 24 घंटों में ये जिले रहे सबसे ज्यादा गर्म
पिछले 24 घंटो में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला प्रदेश का सबसे अधिक तापमान वाला जिला रहा, जहां 45.5 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के सबसे कम तापमान वाले जिला की बात की जाए तो प्रदेश का नारायण जिला में सबसे कम तापमान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.7 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग