बस्तर में जवानों से भरी बस पलटी: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे सभी… दुर्घटना में 12 जवान घायल, 5 की… जानिए कैसे हुआ ये हादसा…?

  • दुर्घटना में 12 जवान घायल, 5 की हालत गंभीर
  • कोडनार थाना क्षेत्र के तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली NH की पास की घटना

जगदलपुर, बस्तर। बस्तर जिले के जगदलपुर से जवानों के बस हादसे की बड़ी खबर सामने आए रही है। दरहसल इस बस में सभी जवान चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे थे। इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 12 जवानों की घायल होने की खबर है, जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। बाकी जवानों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका इलाज तोकापाल के अस्पताल में किया गया। यह हादसा कोडनार थाना क्षेत्र के तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाईवे की पास हुई है।

बताया जा रहा है कि, बस में सवार सभी जवान मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के हैं, जिनकी दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। रविवार को सभी बस से दंतेवाड़ा से गरियाबंद जा रहे थे। इसी बीच डिलमिली गांव के पास बस के सामने एक बैल आ गया। जिसे बचाने की वजह से बस ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही CRPF कैंप से कई जवना घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया है। बस्तर SP शलभ सिन्हा ने बताया कि बाकी जवानों की हालत ठीक है। मिली जानकारी के अनुसार बस में 32 जवान सवार थे। हादसे के बाद कई जवानों को शीशे तोड़कर निकाला गया है।

Exit mobile version