कारोबारी ने किया आत्महत्या: ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों को दिए थे पैसे उधार, वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी… परेशान हो कर उठाया ये कदम, सुसाइड नोट भी मिला; पुलिस ने किसके खिलाफ दर्ज की FIR?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि, कारोबारी ने ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव बुक से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपए उधार दिए थे, जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो सामने से उसे जान से मारने की बार-बार धमकी मिलने लगी। इससे परेशान होकर संदीप बग्गा ने अपना जीवन खत्म कर लिया। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें ये खुलासा हुआ। यह मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर सेक्टर-2 का है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एक नीतेश मित्तल उर्फ गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

FIR के मुताबिक, संदीप बग्गा रायपुर के शंकर नगर सेक्टर 2 के रहने वाले थे। उन्होंने 9 मई को कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद घर वालों ने उसे गंभीर हालत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि नीतेश मित्तल उर्फ गुप्ता को उसने 10 लाख रुपए उधार दिया था। नितेश महादेव सट्टा, लोटस बुक और रेड्डी ऐप का लंबा चौड़ा काम करता है। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा।

इन पैसों को लेकर मृतक कारोबारी को अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी, जिससे कारोबारी संदीप बग्गा ने मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गया। उसने कीटनाशक जहर पी लिया। वहीं मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मानेकर ने कहा कि जहर खाने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल सुसाइड नोट के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी के ठिकाने और घर पर छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...