दुर्ग जिले में फिर से चाकू बाजी: शादी समारोह नाचने के दौरान हुआ विवाद… एक युवक के पेट में लगा चाकू; दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले में एक बार फिर से चाकूबाजी का मामला सामने आया हैं। दरहसल जामुल थाना क्षेत्र में एक शादी कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की इनके बीच चाकू चल गया। एक युवक के पेट में चाकू लगने से वो बुरी तरह जख्मी हो गया। इस मामले में जामुल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग जिले में शादी समारोह में चाकू चलने का यह मामला पहला नहीं हैं। इसके पहले भी ऐसे कई मामले जिले से सामने आए हैं।

जामुल थाना प्रभारी केशल कोशले ने बताया कि घटना रविवार रात की है। घासीदास नगर मे मौर्या किराना दुकान के पास रहने वाला पप्पू साव पिता राजाराम साव (27 साल) रोजी मजदूरी का काम करता है। 12 मई को वो अपने दोस्त राकेश की बहन के शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने सतनाम भवन घासीदास नगर गया था। उसके साथ उसके भाई सोनू साव और हीरा साव भी गए हुए थे। उस शादी में मोहल्ले के रहने वाले सचिन और पोट्टा नाम के दो युवक भी आए हुए थे। रात करीब 9.30 बजे के करीब बारात आई। उसमें सभी नाच रहे थे। पप्पूस सोनू और हीरा भी बराती के रूप में गए थे तो वो भी नाचने लगे। इसी बीच बारात में नाचने को लेकर बाराती और घराती पक्ष में विवाद होने लगा।

इससे पहले कोई कुछ समझ पाता पोटटा और सचिन दोनो सोनू साव को मारने लगे। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि उन्होंने इसे नाचने से मना किया, लेकिन उसके बाद भी वो नहीं मान रहा। इतने में पप्पू और हीरा ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इससे विवाद बढ़ गया और पोटटा ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर सोनू साव के पेट में घुसा दिया। सोनू वहीं लहू लुहान होकर गिर गया। चाकू लगने के बाद उसके भाई ने सोनू के घाव को तेजी से दबाकर रखा और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर आए। जामुल पुलिस भी उनके साथ पहुंची। यहां अधिक चोट आने से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया। परिजनों ने घायल को दुर्ग के गंगोत्री अस्पताल में भर्ती करायाहै। वहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...