BSP के कर्मचारियों की परेशानियों और शिकायतों को लेकर BWU और प्रबंधक आमने-सामने, केंद्रीय लेबर कमिश्नर के पास पहुंचा मामला

बीएसपी वर्कर्स यूनियन(BWU) ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की परेशानियों एवं शिकायतों को देखते हुए औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट केंद्रीय अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर रायपुर के समक्ष केस दायर किया है।

जिसके तहत आज बीएसपी वर्कर्स यूनियन(BWU)के पदाधिकारी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिनिधियों को पेश होना है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने अपना पक्ष रखते हुए अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर के पास यह बात रखी है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को CL,EL,FL,COM,HPL,C-OFF,आदि जैसे छुट्टियां प्राप्त होती है। कर्मचारियों के द्वारा जब इन छुट्टियों को अप्लाई किया जाता है,तो कई बार सिस्टम एक छुट्टी को दूसरे छुट्टी के साथ क्लब करने (जोड़ने) पर मान्य नहीं करता है। जिस कारण कर्मचारियों को छुट्टी रहने पर भी वह अपनी छुट्टी की सुविधा का उपयोग नहीं कर पता है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने दायर अपने प्रतिवेदन पर कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन इस प्रकार की लीव कांबिनेशन छुट्टी को क्लब करने की बाध्यता को हटाए।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने बताया क्योंकि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी स्टैंडिंग ऑर्डर के आधार पर कार्य करता है। इस स्टैंडिंग आर्डर पर छुट्टी से संबंधित कहीं पर भी लीव- कांबिनेशन या छुट्टी को जोड़कर लेने की कोई बाध्यता नहीं है। फिर इस तरह का नियम भिलाई प्रबंधन क्यों लागू करके रखा हुआ है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन मांग करती है कि इस लीव कॉन्बिनेशन को तत्काल प्रभाव से हटकर कर्मचारियों को राहत दी जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...