भिलाई के सी-मार्ट में क्या-कुछ होगा: आज वर्कशॉप में कमिश्नर, डीएफओ और सीईओ ने बैठक में दिए टिप्स… क्वालिटी प्रोडक्ट और ब्रांडिंग के बारे में भी दी जानकारी

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज सी मार्ट में विक्रय के लिए रखे जाने वाले उत्पादों को लेकर बैठक में अधिकारियों द्वारा टिप्स दिए गए। वही प्रोडक्शन से लेकर विक्रय तक की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। सी मार्ट में क्वालिटी प्रोडक्ट वाले सामग्री विक्रय के लिए रखे जाएंगे जिसके लिए जिला वन मंडलाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन मैनेजर और सहायक परियोजना अधिकारी तथा इससे जुड़े महिलाओं को गुर सिखाए।

जिला वन मंडलाधिकारी ने लघु वनोपज के बारे में जानकारी दी, वही जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं जो उत्पाद तैयार कर रही है उसकी एरिया लेवल फेडरेशन के माध्यम से मानिटरिंग हो, उन्होंने कहा कि सी मार्ट में बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट्स रखे जाएंगे, स्व सहायता समूह की महिलाएं पहले से ही घरेलू सामग्रियां तैयार कर रही है

, इन प्रोडक्ट की क्वॉलिटी मेंटेन करते हुए इसकी ब्रांडिंग की जानी भी आवश्यक है। विक्रय के लिए हर वह सामग्री जो एक बड़े मॉल में होता है वैसे ही सी मार्ट में सामग्रिया रखी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल के निर्देश पर पावर हाउस में सी मार्ट तैयार किया जा रहा है, भव्य रूप से इस सी मार्ट को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।

स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने बनाए हुए उत्पादों का विक्रय सी मार्ट के माध्यम से कर पाएंगे और इन्हें रोजगार के साधन के लिए बेहतर प्लेटफार्म मिल पाएगा। सी मार्ट में सामग्रियों की बेहतर क्वालिटी और क्वांटिटी के लिए इसमें वर्किंग कर रही स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा एरिया लेवल फेडरेशन को चयनित करने का कार्य राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी करेंगे।

आज की बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, वन विभाग से आशीष हरमुख, कार्यपालन अभियंता संजय बांगड़े, एनयूएलएम के सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस एवं मिशन मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...