सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए ये खबर जरूरी है: बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर आ रहे मैसेज से रहे सावधान, CSPDCL ने लोगों को किया है ये अलर्ट

भिलाई। छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को सायबर ढगों से सावधान रहने की सलाह दी है। इसमें बताया गया है कि बिजली बिल भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे जाने संबंधी सूचना मोबाइल पर एसएमएस भेजकर सायबर ठग उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि कंपनी के संज्ञान में आया है कि उपभोक्ताओं को अनाधिकृत लोगों द्वारा बिजली बिल नहीं पटाने पर लाइन कटने का एसएमएस भेजकर धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है।

ऐसे अनाधिकृत एसएमएस की पहचान कर सतर्क रहे। इनके लिंक पर क्लिक न करें। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को सूचनार्थ भेजे जाने वाले अधिकृत एसएमएस हमेशा CSPDCL सेन्डर आई डी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजे जाते हैं।

जामुलकर ने बताया कि कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी सेल के संज्ञान में आया है कि अनाधिकृत लोगों द्वारा स्पैम एस.एम.एस. भेजें जा रहे हैं। इसमें उपभोक्ता को सूचित किया जाता है कि उनका बिल भुगतान अपडेट नहीं हुआ है।

इस संदेश में उपभोक्ता को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा जाता है। इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उपभोक्ता को प्ले स्टोर में जाकर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है। मोबाइल एप को डाउनलोड करने पर उपभोक्ता का मोबाइल हैक हो सकता है तथा उसे वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस प्रकार के एस.एम.एस. नहीं भेजता है। कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं को ऐसे किसी भी अनधिकृत एस.एम.एस. को नज़र अंदाज़ करने की सलाह दी है।

इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर तथा ऐप स्टोर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अकाउंट पर उपलब्ध CSPDCL Mor Bijlee App के अलावा किसी अन्य ऐप को डाउनलोड न करें। इसके अलावा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपने संदेह का समाधान कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...