भिलाई में CA अंतिम वर्ष के छात्र की मौत, गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

भिलाई। सड़क हादसे में आज CA अंतिम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। यह घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पदुमनगर निवासी अमन साहू के पुत्र 22 वर्षीय यश साहू भिलाई तीन राम मंदिर के पास गाय को बचाने के चक्कर में बुलेट से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर पर गंभीर छोटे आई।

घायल यश को तत्काल एम्स में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार समेत इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा कि मृतक यश साहू होनहार युवक था। वह CA की पढ़ाई कर रहा था। पिता फर्नीचर बनाने का कारोबार करते हैं। एक छोटा भाई अभिषेक 12वीं कक्षा में अध्यनरत है और वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल का भतीजा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...