बड़ी खबर: कैबिनेट की बैठक कल, CM साय बोले – मोदी की गारंटी के आधार पर होंगे निर्णय, मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कर लिया है। शपथ कार्यक्रम के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपने दोनों डिप्‍टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ नवा रायपुर स्थित मंत्रालय पहुंचे और अपने कक्ष में पूजा अचर्नाकर पदभार ग्रहण किया। बताया जा रहा है की कैबिनेट की बैठक कल होगी। कैबिनेट की बैठक में घोषणा पत्र की प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी का धन्यवाद दिया। विष्णुदेव साय ने जनता का अभार जताते हुए कहा कि आज शपथ ग्रहण के बाद पहला दिन था, इसे लेकर सभी मंत्रालय आये हुए थे। कल कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें विस्तार से चर्चा होगी। ये पूछे जाने पर कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या होगी। उन्होने कहा कि कल कैबिनेट की बैठक में प्राथमिकताएं तय की जायेगी।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में नये मुख्यमंत्री ने कहा कि इंतजार कीजिये। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी सभी को पता है। कल कैबिनेट की बैठक में प्राथमिकताओं के आधार पर निर्णय लिये जायेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...