साय कैबिनेट: 19 अगस्त को होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री 21 अगस्त को विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है। छत्तीसगढ़ में 19 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय होंगे। बैठक के बाद फैसलों की जानकारी मीडिया को दी जाएगी। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

Exit mobile version