CG में CAF जवान ने की आत्महत्या: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ शस्त्र बल के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी अभी कोई खास जानकारी नही मिल सकी है। बीजापुर एसपी ने मामले की जांच किये जाने की बात कही हैं। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान सुनील बुधवार की रात कैंप के बैरक में था। रात करीब 11 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के सिर पर गोली मार ली, और आत्महत्या कर लिया। उस समय इसके पास में कोई और मौजूद नहीं था। कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी है।

बताया जा रहा है कि, रात में ही जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इधर, इस मामले में अफसरों का कहना है कि, जवान ने सुसाइड क्यों किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने का कारण स्पष्ट होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 10वीं की छात्रा की मौत का हुआ...

Death of 10th class student revealed रायपुर। रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में छात्रा की हत्या मामले का पटाक्षेप हो गया है। पिछले महीने 10वीं...

खरोरा हत्याकांड : बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, दूसरे से अफेयर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खरोरा में हफ्तेभर पहले गायब हुई 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।...

दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी...

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो...

मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा...