बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ शस्त्र बल के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी अभी कोई खास जानकारी नही मिल सकी है। बीजापुर एसपी ने मामले की जांच किये जाने की बात कही हैं। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान सुनील बुधवार की रात कैंप के बैरक में था। रात करीब 11 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के सिर पर गोली मार ली, और आत्महत्या कर लिया। उस समय इसके पास में कोई और मौजूद नहीं था। कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी है।
बताया जा रहा है कि, रात में ही जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इधर, इस मामले में अफसरों का कहना है कि, जवान ने सुसाइड क्यों किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने का कारण स्पष्ट होगा।