CAF वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी दुर्ग से रायपुर तक निकालेंगे न्याय कांवड़ यात्रा, सीएम और गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात

रायपुर। प्रदेशभर के छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी न्याय कांवड़ यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इस संबंध में उन्होंने रायपुर कलेक्टर को पत्र सौंपा है। मंगलवार 13 अगस्त को न्याय कांवड़ यात्रा की शुरुआत दुर्ग के पटेल चौक से होगी। यहां से पैदल चलकर प्रदेशभर के सीएफ वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी रायपुर पहुंचेंगे और गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स की भर्ती के लिए 2018 में 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट एक साथ जारी की गई थी। उस वक्त मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों की तो भर्ती कर दी गई थी, लेकिन वेटिंग लिस्ट वालों को रोक दिया गया था।

पद खाली होने के बाद भी वेटिंग लिस्ट वालों को 6 साल से नौकरी नहीं दी गई। इसकी वजह से अब 417 अभ्यर्थी ओवरएज हो गए। प्रदेशभर के छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी अब न्याय कांवड़ यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...