चलती स्कॉर्पियो की छत पर केक काटकर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर में चलती स्कॉर्पियो की छत पर केक काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां रतनपुर-रायपुर सर्विस रोड पर युवती के साथ कुछ युवक तेज रफ्तार वाहन में खतरनाक स्टंट करते नजर आए।

वायरल वीडियो में काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक CG 10 BP 3926 की छत पर युवक केक काटते और पटाखे उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वाहन सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा था, जिससे अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने वाहन चालक अरविंद सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं वीडियो में मौजूद महिला मित्र को भी जांच के दायरे में रखा गया है। प्रारंभिक जांच में यातायात नियमों की खुली अवहेलना और लोगों की जान जोखिम में डालने की बात सामने आई है।

कोनी पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह की स्टंटबाजी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क पर खतरनाक करतब करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...