CG में दर्दनाक हादसा : कूकदा डैम में डूबने से युवक-युवती की मौत, रायपुर से दोस्तों संग गए थे पिकनिक मनाने

गरियाबंद। जिले की पैरी नदी पर बने कूकदा पिकअप वियर में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक-युवती की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर इलाके से चार दोस्त रविवार दोपहर गरियाबंद घूमने पहुंचे थे। सभी दोस्तों ने कूकदा पिकअप वियर के पास भोजन किया और इसके बाद चेकडैम में नहाने उतर गए। इसी दौरान 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

साथ मौजूद 30 वर्षीय पीयूष मंडल युवती को बचाने के लिए तुरंत पानी में उतरा, लेकिन वह भी गहराई और तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए। घटना से घबराए अन्य दो दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि मामले में पाण्डुका थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गर्मी के मौसम में नदी-नालों एवं पिकअप वियर में नहाते समय सावधानी बरतें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...