पानी के विवाद में युवक की हत्या, महानदी की रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद इलाके में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामूली पानी विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि युवक की जान चली गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को महानदी किनारे रेत में दबाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है.

22 मई से लापता था युवक
मृतक की पहचान भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो नकटी गांव का रहने वाला था और मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. वह 22 मई से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता होने से पहले भुवनेश्वर को आखिरी बार गोलू रात्रे और उसके साथियों के साथ देखा गया था. बताया जा रहा है कि मंदिर हसौद शराब भट्ठी के पीछे सभी लोग बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान पानी को लेकर विवाद हुआ और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भुवनेश्वर को कार में बैठाकर महासमुंद जिले की ओर ले जाया गया, जहां महानदी किनारे उसके साथ मारपीट की गई. इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

रेत में दफनाया शव
घटना के बाद आरोपियों ने शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया ताकि किसी को भनक न लगे. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाली शाम भुवनेश्वर ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी. उसने पार्षद से भी पत्नी की बातचीत करवाई थी. इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. बाद में पुलिस ने मृतक का मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया.

पूछताछ में कबूला जुर्म
मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली. उनकी निशानदेही पर नांदगांव घाट इलाके से शव बरामद किया गया. चूंकि घटना महासमुंद जिले के क्षेत्र में सामने आई है, इसलिए आगे की कार्रवाई संबंधित जिले की पुलिस को सौंपी जा रही है. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...