भिलाई में घर किराए से देने वाले वाले हो जाए सावधान: किराए में घर लेने के बहाने से आया और लूट ले गया दो सोने की चैन और मोबाइल… आरोपी फरार; जानिए किस क्षेत्र में हुई वारदात

भिलाई। VVIP जिले दुर्ग के भिलाई में बड़ी चोरी की वारदात हुई है। स्मृति नगर थाना चौकी क्षेत्र में एक आरोपी माकन की तलाश कर रहा था। मकान किराए में लेने का झांसा देकर उसने महिला के गले में पहनी सोने के जेवरात को लूट कर फरार हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि सड़क 13 प्लाट 120 स्मृति नगर निवासी सूर्य प्रभा के यहां 5 मई की रात 9 बजे एक युवक मकान किराए पर लेने पहुचा था।

युवक की हाइट 6 फीट, साधारण बदन 25 वर्ष का था। दरवाजा खटखटाने के बाद महिला ने दरवाजा खोला और उसे अपना ऊपर मंजिला मकान किराए के लिए दिखाने लगी। मकान दिखाने के बाद कमरे का लाइट को महिला ने बंद कर दिया। जिसा फायदा उठाते हुए युवक ने महिला के गले से दो सोने का चेन दो मोबाइल लेकर फरार हो गया। महिला को कमरे के भीतर बंद कर दिया था।

महिला चिखने चिल्लाने लगी। तब किराएदार युवक दरवाजा खोला तब महिला कमरे के बाहर आई।पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति का निधन 2010 में हो गया। उसकी दो बेटियां है जो अपने ससुराल आंध्रा और अमेरिका में रहती है। सोने के जेवरातों की कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...