CG – गर्लफ्रेंड से मिलने पंहुचा और चले गई जान: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा था प्रेमी… चाचा ने पकड़ लिया… फिर बुरी तरह से पीटा, अधमरा होने पर छत से नीचे फेका

गर्लफ्रेंड से मिलने पंहुचा और चले गई जान

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक के हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के चाचा ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद प्रेमी की बुरी तरह से पिटाई हो गई। पिटाई करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर इस हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी श्ख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात 8 जनवरी की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम नामक शख्स की भतीजी का नीलेश के साथ अफेयर था। दोनों के प्रेम संबंध पर लड़की के चाचा पुरूषोत्तम को आपत्ति थी। 8 जनवरी को नीलेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा हुआ था। दोनों कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी पुरूषोत्तम कमरे में पहुंच गया। इस दौरान नीलेश मौके से भागने का प्रयास करता, लेकिन उसे लड़की के चाचा ने पकड़ लिया। इसके बाद लाठी से नीलेश की बुरी तरह से पिटाई कर उसे अधमरा होने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान ही नीलेश की मौत हो गयी। मृतक नीलेश के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ मे लड़की के चाचा के द्वारा मारपीट कर छत से नीचे फेंकने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी पुरुषोत्तम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने कई दफा दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने मना किया था। लेकिन फिर भी दोनों कॉन्टेक्ट में थे और रात भर बातचीत किया करते थे। इसी बात को लेकर उसने पहले भी अपनी भतीजी का फोन तोड़ चुका था। पुलिस के सामने पुरुषोत्तम ने अपना जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...