BP-शूगर की जांच के लिए बड़ा हेल्थ कैंप: चंदूलाल मेडिकल कॉलेज में लगने वाला है 1 अगस्त को कैंप…अन्य बीमारियों की जांच के लिए मौजूद होंगे एक्सपर्ट्स डॉक्टर

दुर्ग। चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, दुर्ग में आगामी 1 अगस्त को एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मधुमेह (डाइबिटीज) एवं उच्च रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) की जाँच की जायेगी जिसमें पुराने मरीजों की जॉच के अलावा नये मरीजों को शुरूवाती लक्षणों के साथ ही खोजा जा सकेगा जिससे मरीज इन रोगो की विभीषिका से बच सकें।

चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. पात्रा एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर के मार्गदर्शन में इस निशुल्क जॉच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाई ब्लड प्रेशर एवं शुगर (डाइबिटीज) आज के तनाव व दौड़ भाग भरे जीवन के पर्याप्य बन चुके हैं और शुरूवात में काफी समय तक इन दोनों बिमारियों के लगभग कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देते पर जब इनके दुष्प्रभाव से मरीज हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक से लकवे का शिकार होते हैं तो उनकी जीवन क्षमता लगभग आधी हो जाती है या वे दैनिक दिनचर्या तक कर पाने के लायक भी नहीं रह पाते है व समाज के लिए लगभग अनुपयोगी हो जाते है।

पैथालॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती चन्द्राकर एवं माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति हिवाले ने बताया कि उस शिविर में मरीजों का निशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट किया जा सकेगा व ब्लड प्रेशर की जाँच की जा सकेगी, वही मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सृजन काजा एवं फिजियोलॉजी विभाग से डॉ. अंशुल सिंघवी मधुमेह से संबंधित रोगियों का परीक्षण एवं परामर्श देगें व ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह के कारण आँखों में होने वाली व्याधियों की जॉच नेत्ररोग तज्ञ डॉ. लिपि चक्रवर्ती एवं डॉ. विनम्रता शुक्ला करेंगी और परामर्श देगीं।

भविष्य में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, दुर्ग में अंचल के रोगियों के लिये हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग इत्यादी विभागों के भी निशुल्क कैंप लगाये जायेंगे। जिससे रोगियों की देखभाल की जा सके व परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...