CG में कार हुई बेकाबू: अनियंत्रित कार ने पहले महिला को लिया अपनी चपेट में, फिर दो बाइक सवार और दूसरी कार को मारी टक्कर, हादसे में…

Car became uncontrollable in CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक अनियंत्रित कार ने एक महिला, बाइक सवार और एक अन्य कार को ठक्कर मार दी। हालांकि हादसे में किसी को काई चोट नहीं आई है। हादसा शंकर नगर इलाके के अशोका रत्न सोसाइटी के सामने हुआ। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शंकर नगर इलाके के अशोका रत्न सोसाइटी के सामने सीजी 04 सीके 0003 कार ने पहले एक महिला को अपनी चपेट में फिर दो बाइक सवार लोगों और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात कार चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नंबर के जरिए आरोपी की पतासाजी कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...