CG- रेप के मामले में मेडिकल स्टूडेंट गिरफ्तार: युवती को शादी का झांसा देकर होटल और घुमाने ले जाने बहाने कई बार किया दुष्कर्म… FIR दर्ज होने पर छात्र गिरफ्तार

Medical student arrested in rape case

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में मेडिकल स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है। युवती की शिकायत पर मामला गंज थाने में दर्ज किया गया। मेडिकल स्टूडेंट का नाम मुरारी साहू है। आरोप है कि मेडिकल स्टूडेंट ने होटल के अलावा अन्य जगहों पर युवती के साथ संबंध बनाया।

दरअसल युवती ने रायपुर के गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी का लालच देकर एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र मुरारी कुमार साहू ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

युवती सूरजपुर की रहने वाली है, वहीं आरोपी मेडिकल स्टूडेंट भी सूरजपुर का ही रहने वाला है। वही दोनो की दोस्ती हुई, जिसके बाद मेडिकल स्टूडेंट ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। सूरजपुर की युवती के साथ कई सालों तक गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल एवं अन्य स्थानों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विवाह करने से इंकार कर दिया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 64/23 धारा 376(2)(एन), 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी मुरारी कुमार साहू को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...