नेशनल हाईवे-53 पर रफ्तार का कहर, पोल से टकराई कार, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

आरंग। नेशनल हाईवे‑53 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास बीती रात एक तेज रफ्तार टाटा विस्ता कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय पारागांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकराई और फिर खंभे से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में सरगांव छुरा निवासी दो सगे भाई हर्ष कुमार देवांगन (21 वर्ष) और राहुल देवांगन (20 वर्ष), ओडका आरंग निवासी थानू सतनामी (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिथलेश धीवर (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक सभी युवक कम उम्र के थे, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...