CG Crime: नाबालिग से गैंगरेप, दरिंदों ने रास्ता रोककर वारदात को दिया अंजाम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को पीड़ित नाबालिग अपने रिश्तेदार के यहां से अपनी दीदी के साथ वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान पिकनिक से वापस आते वक्त युवकों ने रास्ता रोककर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों की हैवानियत देख पीड़ित की दीदी आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूट कर भागी।

इस घटना को लेकर गांव में बैठक कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई थी। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...