पुलगांव ब्रिज से शिवनाथ नदी में गिरी कार: रात 2.30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…SDRF और पुलिस की टीम मौके पर

सीमांत कश्यप@ भिलाई। आज की सबसे बड़ी खबर शिवनाथ नदी के पुलगांव ब्रिज से आ रही है। पुलगांव के छोटे ब्रिज से एक कार नदी में गिर गई है। कार में 5 लोग सवार बताए जा रहे थे। पांचों का पता नहीं चल सका है।

– कार भी नहीं मिली है।
– कार कौन सी कंपनी थी कि यह भी पता नहीं चल पाया है।
– सूचना पर एसडीआरएफ और नगर सेवा के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

– तीन बोट के सहारे और दो क्यूबा के साथ नदी में रेस्क्यू जारी है।
– सुबह साढ़े 6 बजे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अब तक कार का पता नहीं चल सका है।
– कार में सवार लड़कों के बारे में भी कोई अपडेट नहीं मिला है।


– जानकारी के बाद से पुलिस के आला अधिकारी भी तैनात है।
– रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए बड़ी भीड़ जुट गई है।
– छोटे और बड़े ब्रिज में लोगों का जमावड़ा है।

– बताया जा रहा है कि घटना रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की है।
– सभी लड़के कार में सवार थे।
– बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
– शिवनाथ नदी में बहाव तेज है।

– छोटे पुल से नजदीक में पानी चल रहा है।
– इसलिए छोटे पुल से आवागमन बंद था।
– बेरिकेड्स लगाए गए थे।
– जिसे हटाकर कार सवार छोटे पुल में कार चलाने लगे और अनियंत्रित होकर कार नदी में जा गिरी।
– रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Exit mobile version