दुर्ग में पुलगांव ब्रिज से नदी में गिरी कार: 5 लोग थे सवार…SDRF की टीम कर रही तलाश… विधायक वोरा ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के साथ शिवनाथ नदी के पूरे एनीकट में सुरक्षा के इंतजाम के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग में शिवनाथ नदी में कार डूब गई। उसमे 5 लोग सवार थे। घटना बीती देर रात की है। एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगो की तलाश कर रही हैं। वहीं इस मामले में दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शिवनाथ नदी में जितने भी एनीकट है उसमे बैरिकेडिंग जैसे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है।

साथ ही कलेक्टर और पुलिस प्रशसन को जल्द से जल्द इसकी व्यवस्था करने को कहा है। जिन लोगों की शिवनाथ नदी में डूबने की खबर आई है उनकी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निरदेश दिए है। और जितनी भी जरुरी संसाधन लगे उसकी भी व्यवस्था करने विधायक वोरा ने कहा है।

अब तक का अपडेट
– कार भी नहीं मिली है।
– कार कौन सी कंपनी थी कि यह भी पता नहीं चल पाया है।
– सूचना पर एसडीआरएफ और नगर सेवा के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।
– तीन बोट के सहारे और दो क्यूबा के साथ नदी में रेस्क्यू जारी है।

– सुबह साढ़े 6 बजे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अब तक कार का पता नहीं चल सका है।
– कार में सवार लड़कों के बारे में भी कोई अपडेट नहीं मिला है।
– जानकारी के बाद से पुलिस के आला अधिकारी भी तैनात है।

– रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए बड़ी भीड़ जुट गई है।
– छोटे और बड़े ब्रिज में लोगों का जमावड़ा है।
– बताया जा रहा है कि घटना रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की है।
– सभी लड़के कार में सवार थे।

– बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
– शिवनाथ नदी में बहाव तेज है।
– छोटे पुल से नजदीक में पानी चल रहा है।
– इसलिए छोटे पुल से आवागमन बंद था।

– बेरिकेड्स लगाए गए थे।
– जिसे हटाकर कार सवार छोटे पुल में कार चलाने लगे और अनियंत्रित होकर कार नदी में जा गिरी।
– रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...