दुर्ग-भिलाई में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगाने वाला गिरोह सक्रिय: तालपुरी के बाद अब यहां खड़ी कार को कर दिया आग के हवाले…गिरोह को ढूंढ रही पुलिस

भिलाई। घर के बाहर खड़े वाहनों को जलाने का एक ट्रेंड बदमाशों में चल रहा है इन दिनों। ये सबसे ज्यादा दुर्ग-भिलाई में देखने को मिल रहा है। हालही में भिलाई के तालपुरी में ऐसा मामला आया। अब दुर्ग के कोतवाली थाना अंतर्गत हरनाबांधा वार्ड-11 में सामने आया है। इस बार कार पूरी तरह जल गई।
पुलिस की माने तो मकान के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना में कार पूरी तरह जल गईं। घटना की शिकायत पुलिस में की गई। मामले पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा-435 के तहत जुर्म दर्ज किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया की हरनाबांधा वार्ड 11 दुर्ग निवासी मुश्ताक अहमद अपनी कार (सीजी 07 एम 9287) को अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था। 29 जनवरी की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कार में आग लगाकर फरार हो गए। वाहन की कीमत करीब 40 हज़ार रुपए के आसपास आंकी गई है। गौरतलब हो कि तालपुरी में भी बीते दिनों तीन एक्टिवा में आग लगाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन अब तक आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। इस तरह की वारदात भिलाई-दुर्ग में लगातार बढ़ रही है। घटना रात को ही होती है और थाना एरिया की पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...