कैबिनेट ब्रेकिंग: भूपेश कैबिनेट की बैठक कल… फाइव डे वीक सहित कई फैसलों पर लग सकती है मुहर… लिए जाएंगे कुछ अहम निर्णय

रायपुर। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 11 बजे से मंत्रीपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। बैठक राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस समारोह में कई घोषणाएं की थी। मसलन, कर्मचारियों के लिए फाइव डे वीक, पेंशन में राज्य सरकार का हिस्सा बढ़ाकर 10 से 14 फीसदी करने, अनियमित निर्माणों को नियमित करने समेत विभन्न योजनाओं को हरी झंडी दी जाएगी। इसके अलावा भी कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात दोपहर एक बजे राजधानी के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में आयोजित पीसीसी की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 2:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2:40 बजे बालोद जिले के गुरूर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3:40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...