दुकान में सोने गया था किराना व्यवसायी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश: दुकानदार की हत्या कर मुहं में डाल दी शराब की बोतल… गले में था धारदार हथियार से वार के निशान… इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। बिलासपुर में किराना व्यवसायी की उसी के दुकान में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी है। हत्यारों ने इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक व्यवसायी के मुंह में शराब की बोटल भी ठूंस दी और फिर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, परसदा निवासी भगतराम कौशिक(52) गांव में ही किराना दुकान चलाता था। घर से कुछ दूर में ही उसकी किराने की दुकान है। वह हमेशा अपनी किराना दुकान में ही सोया करता था। रविवार रात को भी वह खाना पीकर खाकर 10 बजे दुकान में सोने चला गया था। इसी दौरान उसकी हत्या की गई है।

घटना के जानकारी घरवालों को उस समय लगी तब कुछ लोग सुबह दुकान में सामान लेने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर का ताला खुला है। मगर दुकान बंद है। भगतराम को आवाज देने पर कोई आवाज भी नहीं दे रहा था। इसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी भगतराम के घरवालों को दी। तब वे मौके पर पहुंचे तब उन्होंने भगतराम की लाश खून से लथपथ हालत में देखी। उन्होंने देखा कि उसके मुंह की शराब की शीशी ठूस दी गई है। आस-पास खून ही खून है। गले में किसी धारदार हथियार से वार के निशान थे।

ये देखकर परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्यता में ये मामला हत्या का ही है। पुलिस ने बताया कि दुकान के गल्ले में एक लाख रुपए कैश और कुछ छुट्टे पैसे भी रखे हुए थे। जिसे आरोपी नहीं ले गए हैं। इसका मतलब ये है कि आरोपी हत्या करने की है मकसद से दुकान में घुसे थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है। बताया गया कि भगतराम ने कुछ समय पहले ही गांव में एक जमीन खरीदी थी। उसी जमीन में उसका एक और घर भी बन रहा है। रविवार रात को उस निर्माणाधीन घर में उसका बेटा सो रहा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि मामला जमीन विवाद से भी जुड़ा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...