नगरीय निकाय प्रशासनिक सेवा संघ कार्रवाई कराने हुआ लामबद्ध : अतिक्रमणकारियों से गंडई नपं CMO को जान से मारने मिली धमकी, दोषियों पर FIR दर्ज… प्रांताध्यक्ष सुंदरानी ने कहा-ऐसे दुष्कृत्य से अधिकारी-कर्मचारियों का गिरता है मनोबल

भिलाई। राजनांदगांव जिले के गंडई नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। अपने नपं सीएमओ पर किए दुर्व्यवहार का छग नगरीय निकाय प्रशासनिक सेवा संघ ने घोर निंदा करते हुए पुरजोर कार्रवाई की मांग की है। संजय अग्रवाल द्वारा दुर्ग रोड गंडई में स्थित कॉम्प्लेक्स को आगे बढ़ा कर अतिक्रमण किया गया है। इस सम्बंध में शिकायत प्राप्त होने पर 28 जनवरी को सुबह 11 बजे नगर पंचायत गंडई के सीएमओ प्रमोद शुक्ला अपने मातहत अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करने पर संजय अग्रवाल, खम्मन ताम्रकार व नपं अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर दुर्बयवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस घटना की शिकायत करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने गंडई थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दुर्व्यवहार की छग नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष एसके सुंदरानी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सुंदरानी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोनाकॉल के इस भयावह स्थिति में नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी अपने व अपने परिवार की चिंता न करते हुए डटे रहे व आम जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन किया। ऐसे दुष्कृत्य से अधिकारी- कर्मचारियों का मनोबल गिरता है। दिए ज्ञापन में संघ के प्रांतीय सचिव नारायण साहू ने भी दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अतिक्रमणकारियों द्वारा संबंधित अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का संघ पुरजोर तरीके से निंदा करता है। शासकीय दायित्वों के निर्वाहन के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने नगर निगम राजनांदगांव आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में छुई खदान के सीएमओ अजय राजपूत, खैरागढ़ सीएमओ सीमा बख्शी और जिले के सभी सीएमओ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...