BSP ठेकेदार के घर लाखों की चोरी: ताला तोड़कर सीधे बेडरूम में पहुंचे चोर…कैश के साथ-साथ कई जरूरी सामान पार

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार के घर में चोरी हो गई। चोरी मचांदुर में हुई है। इस मामले में मचांदुर पुलिस चौकी ने धारा-454 और 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जांच भी शुरू कर दी है।

मचांदुर की रहने वाली गीता बाई ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है। बताया है कि, 28 जनवरी को मैं मकान में ताला जड़कर उधारी रुपये लेने गई थी। घर वापस आई तो सामने का ताला टूटा हुआ मिला। मकान के अंदर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था।

पेटी में रखा सारा सामान गायब मिला। इसके अलावा पीड़िता के पति ने ढाई लाख रुपए रुमाल में बांधकर पेटी में रखी थी। वह भी उसमें नहीं था। महिला का पति बीएसपी में ठेकेदार है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...