श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने कराई हनुमान मंदिर में महाआरती, पार्षद विनोद सिंह भी हुए शामिल…भक्तों ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप से मुक्त करने की प्रार्थना

भिलाई। खुर्सीपार जोन-2 के हनुमान मंदिर में शनिवार को भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया। मंदिर में शाम 6 बजे के पूर्व हनुमान चालीसा व बजरंग पाठ भी किया गया। महाआरती में शाम को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं मंदिर परिसर में जय श्रीराम व जय वीर हनुमान के जयकारे लगते रहे।

आसपास के हनुमान भक्त व श्रद्धालुओं सहित पार्षद विनोद सिंह भी महाआरती में शामिल हुए। मंदिर में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं महाआरती के बाद पार्षद विनोद सहित रामजन्मोत्सव समिति के महामंत्री आदित्य टोपा व उपाध्यक्ष समीर जोनी ने भगवान हनुमान से कोरोना के प्रभाव से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा, पी. श्यामसुंदर राव समेत आसपास के लोग मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...