12वीं के बच्चों के लिए करियर गाइडेंस: 7 अप्रैल को रायपुर में निशुल्क होगा आयोजन… स्टूडेंट को मिलेगा 20 हजार का चेक, एक्सपर्ट बताएंगे 50+ करियर ऑप्शन; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार ऐसा अनूठा कार्यक्रम होने जा रहा है जहां सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 12वीं के बच्चों को एक्सपर्ट नि:शुल्क करियर गाइडेंस देंगे। 50 से अधिक कोर्स, करियर ऑपश्न के बारे में देश के नामी विषय विशेषज्ञ बच्चों को जानकारी देंगे और उनकी जिज्ञासा को शांत करेंगे। ये कार्यक्रम रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के पास स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में 7 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से आयोजित है। तिलक भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस एजुकेशन फेस्ट यानी शिक्षा उत्सव में प्रदेश के सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के ऐसे स्टूडेंट हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने इसी साल 12वीं बोर्ड का एग्जाम दिया है।

मिलेेगी आर्थिक मदद और गिफ्ट
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी बच्चों को हायर एजुकेशन, ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 20 हजार रुपए का चेक भी दिया जाएगा। जिससे उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट न हो। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को पढ़ाई में टेक्नीकल सपोर्ट के लिए आईपैड जीतने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद पढ़ने लायक 50 से ज्यादा करियर ऑप्शंस की जानकारी दी जाएगी। देश के महानगरों से इसके लिए एक्सपर्ट्स को आमंत्रित किया गया है। विशेषज्ञ बताएंगे कि अगले 5 सालों में देश की इकोनॉमी और इंडस्ट्री मे आने वाले बदलावों के हिसाब से छात्रों को किस तरह का कोर्स लेकर पढ़ाई करनी चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, ये उन्हें कार्यक्रम में बताया जाएगा। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स भी हिस्सा ले सकते हैं। सभी का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लिंक bit.ly/cgedufest पर विजित कर फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्टूडेंट व्हाट्सएप नंबर 88789 10118 पर अपना नाम, स्ट्रीम, स्कूल का नाम भेजकर भी फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को यह फ्री रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

सभी स्टूडेंट को देंगे 20 हजार का चेक: आयोजक
तिलक भारत फाउंडेशन के सौरभ कुमार ने बताया, हमारा मकसद स्टूडेंट को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इसी मकसद से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट को 20 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा। डेढ़ हजार स्टूडेंट्स को इस पहल का लाभ मिलेगा। इस चेक की मदद से स्टूडेंट आगे के एडमिशन में सहायता ले पाएंगे। ये सहायता चेक, सामान्य, OBC,STSC सभी वर्ग के छात्रों को अतिथी प्रदान करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडवानी सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई को गरिमापूर्ण विदाई देने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पद्म विभूषण से सम्मानित और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका दिवंगत डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण...

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

भिलाई: जुनवानी रोड से 79 वर्षीय बुजुर्ग लापता, जानकारी...

भिलाई, 07 जुलाई 2026। जुनवानी रोड क्षेत्र से एक 79 वर्षीय बुजुर्ग के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों से मिली...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...