भिलाई में पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला; 12 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग…नहीं तो थाना का घेराव; जानिए पूरा मामला

भिलाई। भिलाई के कैम्प क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। रहवासियों ने बताया कि, विगत कुछ महिने से शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा भारत की विभूतियों का निरन्तर अपमान किया जा रहा है। इसी क्रम में अटल उद्यान केम्प- 2 वार्ड-37, संत रविदास नगर में स्थापित भारत रत्न की प्रतिमा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात लोगो ने कालिख डालकर अपमानित किया है। थाना प्रभारी छावनी के नाम पत्र सौंपा गया है।

गौरतलब है कि, प्रतिमा स्थापना के दौरान कुछ लोगो द्वारा उत्पात मचाया गया था। उस समय कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया था। तथा प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद प्रतिमा स्थापित हुई थी। लोगों ने बताया कि, उस समय भी ऐसी आशंका जताई गयी थी कि उपद्रवी तत्व मूर्ति को नुकसान पहुँचा सकते है। लेकिन प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि मूर्ति के सम्मान को बनाये रखा जायेगा। लेकिन शनिवार कि रात 3 जून 2023 को कुछ अज्ञात तत्वो ने कालिख पोतकर भारत रत्न का अपमान किया है। पूर्व में भी थाने में शिकायत किया जा चुकी है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्यवाही करने का निवेदन किया है। अन्यथा कल दिनांक 06.06.2023 को थाने का घेराव किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में दर्दनाक हादसा : पुल से टकराई कार,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसे में मां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से...

छत्तीसगढ़ में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, तापमान में...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. दक्षिण क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, जिसके अगले 4-5 दिनों में आगे बढ़ने की...

रायपुर में मिले कोरोना के तीन नए मरीज, कोई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर corona के मरीज बढ़ने लगे हैं।राजधानी रायपुर में मंगलवार को कोरोना के 3 और नए मरीजों की पुष्टि...

युक्तियुक्तकरण का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दुर्ग के शिक्षकों ने...

बिलासपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसे छत्तीसगढ़ विद्यालयीन कर्मचारी संघ के प्रदेश...

ट्रेंडिंग