करोड़ों की ठगी का मामला : डॉक्टर खंडूजा की जेल में फिर गिरफ्तारी, फरार एजेंट की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई. बीएसपी स्कूल के शिक्षक प्रभात नारायण शुक्ला से ठगी करने वाले डॉ. मनमोहन खंडूजा को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है। स्मृति नगर पुलिस ने गुरुवार को दुर्ग जेल में डॉ. खंडूजा की सामान्य गिरफ्तारी ली है। वह पहले से ही जेल में बंद हैं। वहीं एक आरोपी एजेंट राजेश राय अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2011 में सेक्टर 2 निवासी प्रभात नारायण शुक्ला से खंडूजा ने अपने एजेंट राजेश राय के माध्यम से 38 लाख रुपए लिए थे। इन पैसों को 5 साल में डबल करने का झांसा दिया था। पैसा जमा करने के बाद प्रार्थी अपने घर यूपी चला गया था। मैच्यूरिटी पूरी होने के बाद जब प्रार्थी ने खंडूजा का पता लगाया तो जानकारी लगी कि वह फरार हो गया है।

जनवरी में शुक्ला ने खंडूजा के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी खंडूजा और उसके एजेंट राजेश राय के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी राजेश राय अभी फरार हैं। उसकी कई मामलों में तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खंडूजा ने 300 से ज्यादा लोगों के साथ 100 करोड़ से अधिक की ठगी की है। खंडूजा के खिलाफ छावनी और स्मृति नगर थाने में केस दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...