निकाय चुनाव : दुर्ग जिले में जमा नहीं हुआ एक भी नामांकन, दावेदारों ने खरीदे महापौर-अध्यक्ष के पांच और पार्षद के 92 नामांकन फॉर्म

भिलाई. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत नामांकन जमा करने के दूसरे दिन नामांकन निरंक रहा. हालांकि महापौर और अध्यक्ष के 5 और पार्षद के 92 नामांकन पत्र खरीदे गए. इसमें नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पार्षद के लिए 57, नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष के लिए 1 और पार्षद के 5, नगर पालिका परिषद अहिवारा में अध्यक्ष के लिए 2 और पार्षद के लिए 7 नामांकन पत्र खरीदे गए.

नगर पंचायत धमधा में अध्यक्ष के लिए 1, नगर पंचायत पाटन में पार्षद के लिए 15 और नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष के लिए 1 एवं पार्षद के लिए 8 नामांकन पत्र अभ्यर्थियों ने खरीदी. दुर्ग निगम के लिए एक महिला दावेदार महापौर का नामांकन खरीदने अपने अधिवक्ता के साथ कलेक्ट्रेट आई, लेकिन जाति प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से वापस लौट गई. इससे एक दिन पहले मधु गजपाल ने नामांकन पत्र लिया है. नामांकन के दूसरे दिन भी किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. वहीं दूसरी ओर पार्षद पद के लिए 2 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...